ख़बरों की माने तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बॉलीवुड के बड़े परदे पर एक साथ जल्द काम करते नज़र आ सकते है | यह दोनों बाघी 2 में एक साथ नज़र आ रहे है और कहा जा रहा है की फिल्म की शूटिंग पहले से शुरू हो चुकी है, आपको जानकार हैरानी होगी की इस फिल्म का पहला शेड्यूल भी ख़तम हो गया है |
यह जानकारी मीडिया या सूत्रों से नहीं बल्कि खुद टाइगर और दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है | यह जानकारी दोनों ने अपने पहले शेड्यूल के ख़तम होने की बहुत ही अलग तरीके से अपने फैंस को दी |
आपको बताना चाहेंगे दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है | जिसके साथ ही टाइगर ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमे वह कह रहे है बाघी 2, इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है |
जैसा की आप सब को मालुम है जहा लड़के दिशा पटानी के फैंस है वही लड़किया टाइगर श्रॉफ की बॉडी की तो दोनों का एक साथ आना भारत के युथ के लिए बहुत उत्साह जनक है |
वैसे मीडिया में बाघी 2 की शूटिंग से पहले ही इन दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा होती रही है | अफवाहों का बज़ार इतना गर्म है की कुछ कह रहे है की यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है और कुछ की माने तो यह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे है | इन अफवाहों के बाजार को तब तूल मिला जब दिशा ने बांद्रा में नया फ्लैट खरीदा, लेकिन भक्त न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं करता की यह दोनों रिलेशनशिप में है या नहीं |